[Dashboard] [Archives] [Mobile] [RSS] [Contact] [1st Post]

News Subscription

Sign up to receive new entries and all updates!

Add Snow Effect to Your Own Blog

Followers


अब ब्लॉगर पर टिप्प्णी के साथ दिखेगी आपकी तस्वीर

जय जय, ब्लॉगर ने भी वर्डप्रेस की तरह टिप्पणियों पर टिप्पणीकर्ता की तस्वीर दिखाने वाली सुविधा चालू कर दी है। ऐसा ब्लॉगर की अपने एमबेडेड टिप्पणी प्रणाली को और उन्नत बनाते हुए टिप्पणीकर्ता को अब अपनी तस्वीर भी दर्शाने का विकल्प दे दिया गया है ताकि अब आप और भी मज़े करें।



आप बड़ी आसानी से ब्लॉगर ब्लॉग पर कमेन्ट करते हुए अपनी तस्वीर को अपलोड भी कर सकते हैं। जैसा कि नीचे दिये गये चित्र में दर्शाया गया है कि आपको अपनी फ़ोटो अपलोड करने के लिए 'Add photo' बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद जब आप अगली बार किसी भी ब्लॉगर ब्लॉग पर टिप्पणी करेंगे तब आपकी फोटो स्वयं ही प्रदर्शित हो जायेगी।



प्रोफ़ाइल इमेज को चालू या बंद करने के लिए आपको निम्न चरण अपनाने होंगे।
Dashboard > Settings > Comments tab

तत्पश्चात आपको "Show profile images on comments?" के आगे दिए गये दो बटनों में से Yes का चुनाव करके "Save Settings" के बटन पर क्लिक करना है ताकि आपकी यह सेटिंग सहेज दी जाये।

करिए अब और भी मज़ा ब्लॉगर के साथ।

Blogger/Blogspot ने Read More विकल्प जोड़ा

हम आप में से बहुत से लोग "आगे पढ़े" (Read More ) का विकल्प अपने ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं। जिसे हम आपने इसे कई तरह से अपने ब्लॉग पर लगाने का प्रयास किया है लेकिन अब Blogger.com टीम ने इसे आपके लिए चालू कर दिया है। अब आप को अपने टेम्पलेट में और जुगाड़ नहीं लगाने पड़ेंगे।

बहुत से तरीक़ों से आप Read More विकल्प जोड़ सकते हैं ताकि आप पूरी पोस्ट पढ़/पढ़वा सकें। यदि आप नये पोस्ट एडीटर (New Post Editor) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एडीटर टूलबार में आप "Insert jump break" नामक आइकन पर गौर फ़रमायें। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं आपकी पोस्ट में जहाँ पर कर्सर (Cursor) होगा वहाँ "jump break" कोड लग जाता है।

यदि आप नया पोस्ट एडीटर इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो भी आप "jump break" कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट एडीटर की "Edit HTML" टैब पर क्लिक करना होगा और अपनी पोस्ट में मनचाही जगह पर
<!-- more -->
कोड को चिपका (insert) दें।

Read More » Text में बदलाव करने के लिए आपको Blogger Draft > Layout > Edit पर जाना होगा और Blog Post Widget को एडिट करना होगा।



कहाँ है "Insert jump break"?


यदि आपके ब्लॉग में "Read More »" पर क्लिक करने का विकल्प लिंक स्वत: न दिखे तो आपको नीचे दिए गये कोड की खोज करके उसे बताये गये कोड को उसके ठीक नीचे चिपका दें।



टेम्पलेट को Expand करके, आपको खोजना है:
<data:post.body/>

खोजे गये कोड के ठीक नीचे यह नया कोड पेस्ट करें:
<b:if cond='data:post.hasJumpLink'>
<div class='jump-link'>
<a expr:href='data:post.url + "#more"'><data:post.jumpText/></a>
</div>
</b:if>

टेम्पळेट को सहेज दें, अब आपका विकल्प चालू हो गया होगा।

फ्री ब्लॉगर टेम्पलेट: BlueBird Basic

थीम: ब्लूबर्ड बेसिक
ब्लॉगर वर्शन: तकनीक दृष्टा द्वारा

View Image in New Window


थीम के गुण/ख़ूबियाँ:
तीन कॉलम, दाहिनी ओर दो सटी साइटबारस्, सुहाना हल्का आसमानी रंग, मीनू लिंक

मीनू लिंक को कस्टमाइज़ कैसे करें?

निम्न चरण अपनाएँ:
Blogger Draft > Layout > Edit HTML > Login के लिए खोज करें

Login के पास ही आपको यह शब्द दिखायी देंगे:
About, Author, Contact

इन्हें अपनी आवश्यकता अनुरूप सँवार लें।

ब्लूबर्ड बेसिक का प्रीव्यू: http://bluebirdbasic-techprevue.blogspot.com/

ब्लूबर्ड बेसिक अभी डाउनलोड करें:
http://dl.getdropbox.com/...BASIC.rar



इस थीम का प्रीमियम वर्शन भी उपलब्ध है जिसे आप $10.00 देकर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रीमियम वर्शन में उपलब्ध गुण:

1. मीनू लिंक के नीचे ब्लॉग सर्च के लिए डिज़ाइनर सर्च बार
2. होवर इफ़ेक्ट वाले मीनू लिंक
3. पेज नेवीगेशन के लिए स्टाइलिश नम्बरिंग वाला नेवीगेशन मीनू
4. कॉपीराइट मुक्त फ़ूटर
5. और अन्य छोटे मगर आवश्यक विकल्प, जैसे प्रति पोस्ट काउन्टर इत्यादि! इसका उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं।

वैकल्पिक:
यदि आप इस थीम को गूगल, याहू, बिंग में शामिल करने के लिए SEO गुण जुड़वाना चाहते हैं तो अतिरिक्त $5.00 देय होगा।

*आप इसी दाम में अपनी थीम में SEO गुण सम्पन्न करवा सकते हैं।

MSOffice 2007 में "Save As Pdf" विकल्प जोड़ें

माइक्रोसाफ़्ट आफ़िस 2007 के पैकेज के साथ PDF या XPS फॉरमेट में अपने डाक्यूमेंट को सहेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। माइक्रोसाफ़्ट ने इस सुविधा के लिए एक Addon लॉन्च किया है जो Access, Excel, Infopath, OneNote, PowerPoint, Publisher, Visio और Word प्रोग्राम के साथ काम करता है। यह सुविधा पहले आपके आफ़िस वर्शन को जाँचकर उपलब्ध थी इस जाँच में यह देखा जाता था कि आपने वाक़ई आफ़िस 2007 पैकेज ख़रीदा है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है सो देर किस बात की आइए इसे तुरन्त डाउनलोड कर प्रयोग करें।

1. माइक्रोसाफ़्ट की साइट जायें (यहाँ क्लिक करें)
2. अब Dowbload बटन पर क्लिक करें
3. अब जो विन्डो खुली है उस पर दिये Save बटन पर क्लिक करे और मनचाही जगह सेव करें
4. डाउनलोड हो जाने पर इसे इंस्टॉल कर लें

इंस्टॉल हो जाने के बाद, किसी भी डाक्यूमेंट को आफ़िस 2007 में खोलें और (File > Save As) विकल्प का चुनाव करें। अब आपको PDF / XPS फोर्मेट में अपनी फ़ाइल को सहेजने का विकल्प दिखने लगेगा।

View Image in New Window


ब्लॉगर नेवबार में गूगल ने जोड़ा सोशियल बटन

आपकी ब्लॉगर नेवबार में नया जोड़ा गया बटन "Share" आपको twitter, facebook, google reader और e-mail द्वारा पोस्टों को साझा (share) करने का आसान विकल्प उपलब्ध कराता है।



जब पाठक "Share" बटन पर क्लिक करते हैं तो उन्हें आपके ब्लॉग को twitter, facebook, google reader और e-mail द्वारा साझा करने का विकल्प प्राप्त होता है।



जब पाठक आपके ब्लॉग और पोस्टों को साझा करते हैं तो लिंक में एक अतिरिक्त पैरामीटर जुड़ जाता है जिससे आपके पोस्ट लिंक syndication (फीड) को Google Analytics के द्वारा track किया जाता है। लिंक में जुड़ा "?spref=nn" यह format इस कार्य में सहायक होता है जहाँ पर nn, facebook के लिए fb, twitter के लिए tw, google reader के लिए gr है।

उदाहरण:
http://buzz.blogger.com/2009/08/share-from-nav-bar.html?spref=tw (यहाँ पर पोस्ट को Twitter द्वारा साझा किया गया है)

इन्हीं पैरामीटर का प्रयोग करते हुए आप Google Analytics द्वारा आप यह भी ज्ञात कर सकते हैं कि आपकी पोस्ट को कितनी बार साझा किया गया है।

निश्चित तौर पर यह विकल्प उनको ही उपलब्ध है जिन्होंने अपने ब्लॉग में नेवबार को छुपाया नहीं है।

यदि आप इस सुविधा के लिए नेवबार को पुन: दर्शाना चाहते हैं तो उपलब्ध चरण इस प्रकार हैं:

1. ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जायें और Layout > Edit HTML
2. और ब्राउज़र खोज सुविधा का प्रयोग करते हुए निम्न कोड की खोज करें

#navbar-iframe {
height:0px;
visibility:hidden;
display:none;
}

इस कोड को आपके ब्लॉगर टेम्पलेट में <b:skin> या <style> section में मौजूद होना चाहिए।

अब आपको अपने ब्लॉगर टेम्पलेट में हुए परिवर्तन की जाँच के लिए उसका Preview देखना है। आशा पूर्वक आपकी की नेवबार पुन: प्रयोग के लिए चालू हो गयी है। ब्लॉगर नेवबार को छुपाने की पूरी विधि पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। हममें से बहुतों ने नेवबार इसलिए छुपायी क्योंकि कहीं कोई हमें स्पैम करने के लिए हमें फ्लैग न कर दे किन्तु चिंता न करें अब यह प्रक्रिया पहले की अपेक्षा ज़्यादा कठिन हो गयी। अब जो आपको फलैग करेगा उसे अपना नाम, ईमेल, ब्लॉग का पता और घर का पता इत्यादि पूरा भरना पड़ेगा।

ब्लॉगर नेवबार में जादुई प्रभाव जोड़ें


आप ब्लॉगर नैवबार (navbar i.e. navigation bar) पर Hover Effect को आसानी से प्रभावी कर सकते हैं। इस प्रभाव के परिणाम स्वरूप सामान्यत: आपकी नेवीगेशन बार नहीं दिखाई देगी लेकिन जब आप उसके क्षेत्र पर अपना माउस कर्सर तीर (Cursor Arrow) ले जायेंगे तो वह दिखाई देगी। है न एक जादुई प्रभाव-सा। यह प्रभाव मोज़िला फॉयर-फॉक्स 3.0 या इस स्रेणी के सभी ब्राउज़र पर प्रभावशाली ढंग से कार्य करता है।



आइए इसे प्रभावी करने के चरण जानें:

चरण 1:
Blogger Dashboard ==> Layout ==> Edit HTML (पर जाइए)

चरण 2: निम्न कोड की खोज करें
]]></b:skin>


चरण 3: अब खोजे गये कोड के ठीक ऊपर नीचे दिए जा रहे कोड को पेस्ट (Paste) कर दें।

#navbar-iframe {filter:alpha(Opacity=0); opacity:0.0;}
#navbar-iframe:hover {filter:alpha(Opacity=100,FinishedOpacity=100); opacity:1.0;}


चरण 4: अब अपने टेम्पलेट में बदलाव को सहेज दें।

आपने अपना काम ख़त्म कर लिया है। आशा यह आपको एवं आपके सभी मित्रों को पसंद आयेगा।

Disqus ने Akismet AntiSpam का विकल्प जोड़ा

डिस्कस (DISQUS) कमेंट सिस्टम ने (जिसे हम TECH PREVUE पर प्रयोग कर रहे हैं) स्पैम कमेंट को रोकने के लिए वर्डप्रेस की सर्वाधिक प्रचलित और सफल एंटी-स्पैम प्रणाली को प्रयोग करने का निर्णय लिया है। साथ ही अपने एंटी-स्पैम सिस्टम पर भी काम कर रहे हैं। जहाँ तक मैंने डिस्कस को प्रयोग किया है इसका अपना एंटी-स्पैम सिस्टम बहुत ही अच्छा है।

इस बारे डिस्कस का कहना है कि हमने गत दिनों विभिन्न प्रकार के स्पैम को फलते-फूलते देखा है। कभी यह स्पैमर्स एनानीमस होते हैं, जिन्हें हम आसानी के साथ पकड़ सकते हैं। अभी हाल ही में Disqus उपयोगकर्ता ब्लैकहैट स्पैमर्स (BlackHat Spammers) से जूझते देखे हैं गये हैं, जो बिल्कुल सामान्य लोगिन विधि से स्पैमिंग करते हैं। हमें विभन्न प्रकार के स्पैम हैंडलर पर काम करना है। हम अभी उससे पूरी तरह आश्वस्त नहीं है जो हम अभी करने जा रहे हैं।

पिछले ही साप्ताह, स्पैम हैंडलिंग कुछ समय के लिए रुक गयी तो बहुत सारे स्पैम कमेन्ट नहीं रोके जा सके, जिनके लॉग हमने देखें है। इसने बिल्कुल भी हमारी सहायता नहीं की।

लेकिन, आज हमारे पास इससे बचाव का साधन उपलब्ध है। हम स्वयं अपने स्पैम विरोधी सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिसे शीघ्र अति शीध्र उपलब्ध कराया जायेगा। इसके प्रभावशाली कार्य प्रणाली के बारे में इतना जल्दी कुछ कहना ठीक नहीं होगा किन्तु परीक्षण आशानुकूल हैं।


अभी कुछ समय के लिए Disqus ने Akismet स्पैम विरोधी प्रणाली के तौर पर प्रयोग करने का निर्णय लिया है।

DISQUS पर Akismet को लागू करने के लिए निम्न चरण अपनाएँ:

Disqus डैशबोर्ड ==> Settings ==> "Akismet" विकल्प का चुनाव कीजिए

View Image In New Window

और अपनी Akismet API को भर दें। यदि आवश्यकता हो तो wordpress.com पर नया रजिस्ट्रेशन करें, और Akismet API प्राप्त करें।

मेरी Akismet API कहाँ है?
वर्डप्रस का डैशबोर्ड ==> आपका प्रोफ़ाइल पेज ==> Akismet API

फायरफॉक्स (FireFox) की स्पीड बढ़ाने के अचूक जुगाड़

View Image in New Windowफायरट्यून (FireTune) एक पोर्टेबल युक्ति है, जिसे फायरफॉक्स (FireFox) की स्पीड बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आपके कम्प्यूटर (Computer) और इंटरनेट स्पीड (Internet Speed) के आधार पर यह फायरफॉक्स की स्पीड को बढ़ा देगा। सभी चरण पूरी तरह से स्वत: संपादित होते हैं, आपका कम्प्यूटर-विद होना यहाँ आवश्यक नहीं है। मात्र उपलब्ध विकल्पों में से चुनाव करके ही आप अपना सारा काम संपादित कर सकते हैं। इसे फायरफॉक्स की स्पीड बढ़ाने के लिए ही बनाया गया है, जिसे बहुत कम्प्यूटर विदों (Computer Geek) द्वारा जाँच-परख कर बनाया गया है।

फायरट्यून आधारभूत 'about:config' सेटिंग को इस तरह ट्वीक करता है कि आपको यह काम स्वयं नहीं करना पड़ता है।

ध्यान दें कि आपने अपनी पुरानी सेटिंग को सहेज लिया है तत्पश्चात ही नयी सेटिंग का प्रयोग करें। इस टूल का प्रयोग करके अपनी सेटिंग बैकअप (Setting Backup) ले सकते हैं जिसे वापस कभी भी पुन: रिस्टोर (Restore) किया जा सकता है।

फायरट्यून के फीचर्स:

1. आपको इसे इंस्टाल (Install) नहीं करना पड़ता है, बस अनज़िप (Unzip) करके आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं।
2. आपके इंटरनेट स्पीड के आधार पर सभी नयी सेटिंग हो जाती है।
3. फायरफॉक्स की छुपी हुई सेटिंग को इस प्रकार बदलता है कि ब्राउज़िंग स्पीड (Browsing Speed) बढ़ जाती है।
4. पुरानी सेटिंग का बैकअप (Setting) लेना और उसे दोबारा चालू कर सकते हैं।
5. SSL कनेक्शन स्पीड (Connection Speed) में सुधार किया जा सकता है।
6. फायरफॉक्स द्वारा प्रयोग की जाने वाली मेमोरी (RAM or Memoray) में सुधार लाया जा सकता है।
7. फायर फॉक्स के इंस्टाल किए जाने वाले या पोर्टेबल वर्शन के साथ प्रयोग किया जा सकता है।
8. विश्व की प्रमुख भाषाओं में इंटरफेस उपलब्ध है।
9. सेटिंग सहायता हेतु मैनुअल उपलब्ध है।
10. नये वर्शन के लिए अपने आप अपडेट खोज लेता है
11. यह नि:शुल्क उपलब्ध है।

फायरट्यून का मुख्य पृष्ठ:
http://www.totalidea.com/download.php
फायरट्यूण डाउनलोड करें:
http://dl.totalidea.com/files/public/firetune.zip

क्या आप थकी-थकी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं?

हम सब ब्लॉगिंग और इंटरनेट सर्फिंग के दीवाने हैं। आये दिन कोई न कोई मुसीबत लगी रहती है। कम इंटरनेट धीमा चलता है कभी खुद कम्प्यूटर देवता। चलिए कुछ तरो-ताज़गी का इंतज़ाम किया जाये।

1. पहले तो अपना ब्राउज़र को नये वर्शन में अपडेट कीजिए या फिर फायर-फॉक्स का इस्तेमाल शुरु कीजिए।

a) इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) 6.0 या 7.0 को वर्शन 8.0 में अपडेट कीजिए।

DOWNLOAD/UPDATE


b) नया फायर-फॉक्स वर्शन 3.5 डाउनलोड करिए

DOWNLOAD/UPDATE


2. समय-समय पर अपने ब्राउज़र का कैशे (cache) और कूकी (cookies) अवश्य मिटाइए।

a) यदि आप इसे किसी साफ्टवेयर की सहायता से करना चाहते हैं तो दो बेहतर विकल्प हैं

1. Ashampoo Winoptimizer 6.0
2. Tune-up Utilities 2009

जहाँ तक मेरी पसंद का सवाल है तो Ashampoo WinOptimizer बहुत बढ़िया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि Tune-up Utilities बेकार है वह भी बढ़िया है पर उसमें ज़्यादा विकल्प हैं और यदि आपने उसे ख़रीदा नहीं तो परेशानी भी है। जबकि Ashampoo WinOptimizer की यदि एक बात की मिल जाए तो वह सालों साल चलती जाती है। जिसे इंटरनेट पर आसानी से खोजा जा सकता है।

Free Key for Ashampoo Winoptimizer 6.23: AWPSFN-77WQ4A-ZXTBBT

चलिए मैं Ashampoo WinOptimizer के प्रयोग के लिए कुछ चरण समझाता हूँ:

1. इसे डेस्कटाप पर बने आइकन (icon) से चालू करिए
2. अब यह आपको Quick Scan और Full Scan का विकल्प देगा, आप Full Scan का चुनाव करिए।



3. जब Full Scan पूरा हो जाए तो Start Optimization का चुनाव कीजिए, बस थोड़ा-सा समय लगेगा और सारा कचरा रिसाइकल बिन(Recycle Bin) में चला जाएगा।



4. अब अपनी Recycle Bin को ख़ाली कर दीजिए।

इन चरणों को पूरा करने पर आपके सिस्टम का सारा कचरा हट जाता है जैसा कि चरण 3 के नीचे जुड़े चित्र में/द्वारा दर्शाया गया है।

बस इन्हीं चरणों को हर 15 दिन में दोहराना है। चलिए अब थोड़ी तेज़ी महसूस की जाए। पर रुकिए यदि सभी चरणों को पूरा कर लिया गया है तो सिस्टम को भी Restart कर लिया जाए तो और भी बेहतर है।

आपका ब्लॉग IP द्वारा बैन (BAN) हो सकता है!

Blogger.com पर किसी Visitor को IP द्वारा Block या Ban (प्रतिबंधित) करना बड़ा मुश्किल काम है। परन्तु PHP की सहायता से ऐसा कर पाना संभव है। नीचे दी जा रही छोटी-सी Java Script इस कार्य में आपकी सहायता कर सकती है। इस Code को आप अपने Blog के Head यानि <head> के नीचे Paste करके यह काम पूरा कर सकते हैं।

&lt;script type=&quot;text/javascript&quot; src=&quot;http://code.vietwebguide.com/php/addr.php&quot;&gt;&lt;/script&gt;
&lt;script type=&quot;text/javascript&quot;&gt;
//&lt;!CDATA[
// Banned ip script 2.0
//(C)2009 Anhvo
//homepage: http://vietwebguide.com

var banned_ip = new Array();

banned_ip[0] = '54.95';
banned_ip[1] = '54.95.69.1';
banned_ip[2] = '54.95.69.141';
banned_ip[3] = '54.95';

var mes_bi = &quot;Your IP is banned so you cannot visit this website!&quot;;

for(var i=0;i&lt;banned_ip.length;i++) {
eval('var re = /^' + banned_ip[i] + '/ ;');
if (re.test(mc_user_ip))
{
document.write('&lt;style type=&quot;text/css&quot;&gt;');
document.write('BODY{display:none;}');
document.write('&lt;\/style&gt;');
alert(mes_bi);
break;
}
}
//]]&gt;
&lt;/script&gt;


ऊपर दिये गये Code में आप IP Range बदलकर, अपने मनचाहे Visitor(group) को IP द्वारा प्रतिबंधित कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप 54.95.xxx.xxx IP range को Ban करना चाहते हैं तो आपको मात्र 54.59 लिखना होगा।

आशा है कि आपको यह मज़ेदार Java Script पसंद आयी होगी।

Recent Comments

IndiRank

Guest Visits

Popular Threads

Aggregators